ट्रेनों के सही संचालन में अभी लगेगा एक महीना: डीआरएम
- फोटो : Amar Ujala
इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम निखिल कुमार पांडेय ने बताया कि कासगंज-बरेली रेलमार्ग के सही संचालन में अभी एक माह और लगेगा। इसके बाद इस रूट पर लंबी दूरी की ट्रेनें भी बढेंगी।
डीआरएम ने मंगलवार को अपराह्न एक बजे जंक्शन पहुंचकर निरीक्षण किया। ट्रॉली पर बैठकर जंक्शन से सहावर गेट क्रासिंग तक लाइनों की तकनीकी जांच की। बताया कि बरेली के रामगंगा पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद सीआरएस निरीक्षण होगा। इसके पूरा होते ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
पूर्व प्रस्तावित ट्रेनों का संचालन के प्रयास में विभाग जुटा है। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक वीके श्रीवास्तव, एईएन मानसी मित्तल, आईओडब्लू राकेश गौतम, आरपीएफ प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय, सीटीटीआई अजय सिंह, जीआरपी प्रभारी वीरेंद्र सिंह पाल, पीडब्लूआई रवींद्र कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।