फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठे नेता चला रहे केंद्र और प्रदेश में सरकार: शमसुद्दीन

Wed, 28 Dec 2016 12:17 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
झूठे नेता चला रहे केंद्र और प्रदेश में सरकार: शमसुद्दीन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर शमसुद्दीन राइन ने मोदी सरकार और अखिलेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश में झूठे नेता सरकार चला रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अच्छे दिन का नारा देकर देश की जनता को अपने ही धन के लिए मोहताज बना दिया है। प्रदेश की अखिलेश सरकार आधे अधूरे विकास कराके विकास का ढिंढोरा पीट रही है। बसपा की ताकत से भाजपा और समाजवादी पार्टी दोनों में ही खलबली मची है। जिसका परिणाम है कि वह तरह तरह के आरोप बहुजन समाज पार्टी पर लगाते हैं जिनमें कोई दम नहीं है।
विज्ञापन



मुख्य जोन कोआर्डिनेटर नदरई गेट दाऊजी परिसर में आयोजित बसपा के पिछड़ा वर्ग कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने भाजपा और सपा पर समाज के बीच दरार डालने वाली पार्टी बताया है।
वरिष्ठ बसपा नेता अजय चतुर्वेदी ने कहा कि बसपा की सरकार जन जन की सुरक्षा पर भरोसा करती है। जोन कोआर्डिनेटर रनवीर कश्यप ने कहा कि  बसपा ने पिछड़े वर्ग के कई नेताओं को ऊपर उठाया लेकिन कई नेता अपनी हैसियत बनाकर इधर ऊधर चले गए।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष डीपी राना ने जिले के विभिन्न हिस्सों से आए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। सम्मेलन का संचालन मंडल कोआर्डिनेटर रामगोपाल एवं अध्यक्षता कुबेर सिंह  लोधी ने की। सम्मेलन के दौरान बसपा नेता डा. राजीव शर्मा, मंडल कोआर्डिनेटर कमल कुमार बौद्ध, पूर्व जिलाध्यक्ष भीम सेन, सत्येंद्र कश्यप, रामवीर सिंह, हर्जेंद्र सिंह राना, भगवान सिंह वर्मा मौजूद थे।

 पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में आए बसपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में आए मुख्य  जोन कोआर्डिनेटर , जोन कोआर्डिनेटर और अन्य नेताओं का स्मृति चिह्न प्रदान कर, शॉल ओढ़ा कर स्वागत किया। वहीं नेताओं को बड़ी बड़ी मालाएं पहनाई गईं। स्वागत कार्यक्रम में अजय चतुर्वेदी, धीरेंद्र सोलंकी, बॉबी कश्यप, देव प्रकाश लोधी ने हिस्सेदारी निभाई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें