फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की टक्कर से पोल टूटकर गिरा

Wed, 18 Jan 2017 11:50 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
बस पर ‌‌ग‌िरा पोल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा डिपो की बस धुमरी मोड़ पर बिजली के पोल से टकरा गई। पोल टूटकर बस पर ही गिर गया। इससे घबराईं सवारियां चीखती-चिल्लाती बस से कूद गईं। हालांकि बिजली आपूर्ति ठप होने से गंभीर हादसा बच गया।
विज्ञापन

एटा डिपो की बस संख्या यूपी 81एफ-0830 दरियावगंज से शाम चार बजे सवारियां लेकर पटियाली आ रही थी। धुमरी मोड़ के पास अनियंत्रित हुई बस सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। इससे टूटा पोल तार समेत बस पर ही आ गिरा। हालांकि इस दौरान बिजली आपूर्ति बाधित हो जाने पर अप्रिय घटना होने से बच गई। इधर, तार समेत पोल के टूटकर बस पर गिरने से सवारियां की रूह कांप गई। अनहोनी की आशंका से घबराई सवारियां चीखती-चिल्लाती जान बचाने के लिए बस से कूद गईं। वहीं चीख-पुकार सुनकर भीड़ जुट गई। सूचना पर आए बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पोल, तार हटाया। इसके बाद बस आगे को रवाना हो सकी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें