फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जमकर बरसे मेघ, सड़कों और गलियों में भर गया पानी

Mon, 03 Aug 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। सावन के पहले सोमवार की दोपहर दो बजे जमकर बारिश हुई। मूसलाधार बारिश होने पर पूरे कस्बा पानी-पानी हो गया। पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से पूरे कस्बे में जलभराव की समस्या पैदा हो गई। कस्बे की हर सड़क और गली में कई फीट तक पानी भर गया।
विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे हुई तेज बारिश से नगर के मोहल्ला सराय खानम, महावीरगंज, बोहरन गली, कटरा चुंगी, शेरगंज, पोस्ती खाना, नकटा कुआं, बारी का चौक, ब्रह्मानपुरी, इस्लामनगर, माधव नगर, दुर्गा नगर, प्रेमनगर और तहसील परिसर सहित कई प्रमुख इलाके में जलभराव हो गया। कई फीट पानी भरने से लोग जहां थे ठहर गए, जरूरी होने पर लोगों को पानी में होकर गुजरना पड़ा। बारिश थमने के बाद पालिका प्रशासन ने पानी की निकासी को कवायद शुरू कर दी। पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रद्युम्न सिंह ने कहा टीमें गठित कर पानी की निकासी की व्यवस्था की जा रही है।



बारिश से मौसम हुआ सुहावना, किसानों के चेहरे खिले

मिरहची। कई दिनों से उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को सोमवार को बारिश से राहत मिली है। दोपहर को तेज बारिश होने पर मौसम एकदम से सुहाना हो गया, मौसम में बदलाव आने पर लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। तेज बारिश होने पर किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। कस्बे के डाॅ. अवनीश राजपूत ने कहा दो दिन से मौसम में भयंकर उमस होने से लोग बेचैन हो रहे थे। किसान हाकिम सिंह, रामवीर और देवेंद्र ने बताया बारिश से धान और बाजरा की फसलों को बहुत फायदा हुआ है। तेज बारिश होने पर कस्बे और देहात क्षेत्र में जलभराव की समस्या हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें