फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन घंटे की झमाझम बारिश से शहर हुआ जलमग्न

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में बारिश के भरे पानी से गुजरते मरीज । संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। मंगलवार को हुई झमाझम बारिश ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया। करीब साढ़े तीन घंटे की बारिश से बाजार से लेकर गली मोहल्लों में जलभराव हो गया। वहीं आगरा रोड स्थित श्याम बिहार कॉलोनी, वर्मा नगर आदि में फिर से जलभराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

शहर के लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो रहे थे। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे काले बादल छा गए और साढ़े 12 बजे झमाझम बारिश होने लगी। साढ़े तीन घंटे की झमाझम बारिश से हाथी गेट, घंटाघर, मेहता पार्क, बाबूगंज आदि बाजारों में जलभराव हो गया। वहीं शिकोहाबाद रोड स्थित प्रेम नगर, आगरा रोड स्थित श्याम बिहार कॉलोनी, वर्मा नगर और संजय नगर में फिर से जलभराव हो गया। यहां पर पिछले सप्ताह हुई तेज बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। बड़ी मशक्कत के बाद यहां भरे हुए पानी को निकाला गया था। वहीं महिला अस्पताल में भी पानी भर गया।
रामपुर में गिरी मकान की दीवारें
मंगलवार को हुई बारिश के बाद कई मकानों में दरारें आ गईं, तो कहीं मकानों की दीवारें पानी भरने की वजह से बैठ गईं। विकास खंड निधौलीकलां के गांव रामपुर में वीरेश के घर में पानी भर गया। जिसकी वजह से मकान के चारो ओर दीवारें बैठ गईं और लेंटर में भी दरारें आ गईं। वहीं पास में ही दो दीवारें गिरने की वजह से अंदर रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें