फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वाहन की चपेट में आने से ढाबा संचालक के भाई की गई जान

Fri, 23 May 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन क्षेत्र में हाईवे पर गांव मधूपुरा के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ढाबा संचालक के भाई की मौत हो गई। जलेसर क्षेत्र का रहने वाला युवक यहां रहकर ढाबा चला रहे भाई के पास घूमने आया था।
विज्ञापन


जलेसर थाना क्षेत्र के गांव मुकुटपुर निवासी सोनू (25) बृहस्पतिवार को अपने भाई के ढाबे पर घूमने आया था। इनका ढाबा मलावन थाना क्षेत्र में हाईवे पर गांव मधूपुरा के पास स्थित है।
देर रात लगभग 10 बजे सोनू सड़क के उस पार कुछ लेने जा रहा था।
उसी समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे की एंबुलेंस के माध्यम से सोनू को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन को जानकारी होेते ही घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने परिजन के पहुंचने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें