फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हमलावरों पर कार्रवाई न होने से गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल

Thu, 22 May 2025 09:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जलेसर नगर पालिका के गेट पर  नारेबाजी और प्रदर्शन करते सफाई कर्मी। - फोटो : जलेसर नगर पालिका के गेट पर नारेबाजी और प्रदर्शन करते सफाई कर्मी।
विज्ञापन
जलेसर। पांच दिन बीतने पर भी हमलावरों पर कार्रवाई न होने से गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। हड़ताल करने पर एक दिन में ही पूरे नगर में गंदगी फैली नजर आई। गुस्साए कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

पांच दिन पहले 17 मई को सफाई नायक प्रमोद और नरेंद्र मोहल्ला गोलाकुआं में नाला सफाई करा रहे थे। सफाई के दौरान वहां के राजेंद्र गौतम और रामखिलाड़ी से उनका विवाद हो गया। इस पर दोनों लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ अभद्रता की और उपस्थिति रजिस्टर फाड़ दिया। विवाद बढ़ने पर जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट कर दी। कोतवाली में शिकायत किए जाने पर पुलिस के कोई कार्रवाई न करने से सफाई कर्मचारियों का धैर्य जवाब दे गया।
बृहस्पतिवार को भड़के कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान करते हुए काम बंद कर दिया। सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर नगर पालिका परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे अनूप वाल्मीकि ने कहा कि घटना के 5 दिन बीतने पर भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। हमलावरों की गिरफ्तारी न होने तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

कर्मचारियों के हड़ताल करने से पूरे नगर में गंदगी फैली नजर आ रही है। प्रदर्शन करने वालों में नरेंद्र, प्रमोद, रंजीत, अनिल, दीपक, सुरेंद्र, प्रकाश चंद्र, विजय, विक्रम, धारा, सुनीता, किरन, शारदा, राजकुमारी, कांति देवी, मुन्नी देवी सहित अनेक सफाई कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन

सफाई नायक की तहरीर पर जांच कराई गई थी। इसमें सिर्फ कहासुनी का मामला था कोई मारपीट नहीं हुई है। -डॉ. सुधीर राघव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जलेसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें