फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रधानाचार्यों का बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी

Fri, 20 Mar 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का निरीक्षण करते जिला विद्यालय निरीक
विज्ञापन
एटा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर दूसरे दिन भी प्रधानाचार्यों ने बहिष्कार किया। इस दौरान एक भी प्रधानाचार्य अंकेक्षक के रूप में ड्यूटी करने के लिए नहीं पहुंचा। वहीं बृहस्पतिवार को कुल 22609 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन

शहर मुख्यालय पर 5 केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। इसमें अंकेक्षक के रूप में पहली बार बोर्ड की ओर से प्रधानाचार्यों को नियुक्त किया गया है। करबी 84 प्रधानाचार्यों को अंकेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने दूसरे दिन भी मूल्यांकन का बहिष्कार किया। सभी पांचों केंद्र पर एक भी प्रधानाचार्य मूल्यांकन करने के लिए नहीं पहुंचा। वहीं स्नातक एलएलसी डॉ. मानवेंद्र सिंह चुनाव को लेकर अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज में पहुंचे। यहां प्रधानाचार्यों ने अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराया। इस पर उन्होंने माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने वार्ता की और कहा अगर अंकेक्षक के रूप में तैनात प्रधानाचार्य मूल्यांकन नहीं कर रहे हैं। तो दूसरे प्रधानाचार्यों को अंकेक्षक के रूप में नियुक्त किया जाए।



22609 उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकनः
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कुल 22609 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इसमें हाईस्कूल की 12466 और इंटरमीडिएट की 10143 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें