फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुलिस भर्ती परीक्षा में शराब के नशे में पहुंचे शिक्षक को थमाया नोटिस

Fri, 20 Mar 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में 11 परीक्षा केंद्रों पर दो दिवसीय उपनिरीक्षक पुलिस नागरिक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें दूसरे दिन एक शिक्षक शराब के नशे में ड्यूटी करने के लिए पहुंचे। उन्हें आंतरिक सचल दल ने परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया। वहीं बीएसए ने शिक्षक को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

शहर के जीटी रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में उपनिरीक्षक पुलिस नागरिक भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 15 मार्च को एक सहायक अध्यापक ड्यूटी करने के लिए पहुंचे। इस दौरान आंतरिक सचल दल ने उन्हें नशे की हालात में पकड़ लिया। उन्हें तत्काल वहां से हटाकर दूसरे शिक्षक को तैनात किया गया। इसकी सूचना माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बेसिक शिक्षा विभाग को दी। बीएसए दिनेश कुमार ने सहायक अध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें