सकीट में रामलीला मंचन के दौरान मौजूद दर्शक। संवाद
सकीट। कस्बे के भस्मासुर मंदिर पर श्रीराम लीला का आयोजन चल रहा है। पंडाल में शनिवार को भगवान श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता का कलाकारों ने जीवंत मंचन का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मंडली के कलाकारों ने मंचन करते हुए बताया कि भगवान श्रीराम माता सीता की खोज में जंगलों में भटकते हुए हनुमान जी को मिले। हनुमान जी उन्हें लेकर सुग्रीव के पास पहुंचे और उनमें मित्रता हुई। इस मंचन पर भगवान श्रीराम के जयघोष गूंज उठे। दोपहर को धूप निकालने पर बड़ी संख्या में दर्शक रामलीला देखने पहुंचे। क्षेत्र के गांव रैवाड़ी, नौरंगाबाद, जहांगीराबाद, शेखपुरा,भगवंतपुर, कुल्ला हबीबपुर, कर्मपुर, चिलमापुर सहित अनेक गांव से लोग बड़ी संख्या में रोजाना रामलीला का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। शनिवार को रामलीला मंचन के समय कथा व्यास रामवीर कृष्ण भारद्वाज, सौरभ जैन, विजय सिंह, दुर्जन सिंह शाक्य, राकेश शाक्य, कश्मीर सिंह शाक्य आदि दर्शक मौजूद रहे।