फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किशोर से कुकर्म के आरोपी को नहीं मिली जमानत

Mon, 21 Jul 2025 05:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। किशोर से कुकर्म के आरोपी दुर्याेधन निवासी गांव खेरिया खुर्द कोतवाली देहात ने जमानत याचिका दायर की थी। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट नरेंद्र पाल राणा ने इसे खारिज कर दिया।
विज्ञापन

13 मई 2025 को यह घटना हुई थी। किशोर के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें लिखा था कि रात करीब 11 बजे 14 वर्षीय भाई छत पर सो रहा था। तभी पड़ोसी दुर्याेधन छत से उसके पास आ गया और बहला-फुसलाकर खेतों की ओर ले गया। वहां जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। भाई ने घर पर यह घटना बताई। अगले दिन रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
अदालत में पेश की गई जमानत याचिका में आरोपी ने तर्क दिया कि उसके 20 हजार रुपये पड़ोसी पर उधार हैं। मांगने पर यह झूठा आरोप लगाया गया है। अभियोजन पक्ष ने जमानत याचिका और आरोपी के तर्क का कड़ा विरोध किया। अदालत ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद निर्णय दिया कि मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी व्यक्त किए बिना आरोपी को जमानत पर छोड़े जाने का पर्याप्त एवं न्यायोचित आधार प्रतीत नहीं होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें