फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फुटबॉल टूर्नामेंट में समीर सुपर स्ट्राइकर क्लब ने टाईब्रेकर में मारी बाजी

Sun, 20 Jul 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर ओपन 7-ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। समीर सुपर स्ट्राइकर क्लब ने टाईब्रेकर में बाजी मारते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

मयंक एकादश एवं समीर सुपर स्ट्राइकर ने फाइनल मैच के प्रारंभ से ही एक-दूसरे पर हावी रहते के लिए गोल करने का प्रयास किया लेकिन किसी भी टीम द्वारा कोई गोल नहीं किया जा सका। दूसरे हाफ में समीर सुपर स्ट्राइकर की टीम के कप्तान समीर ने अपनी टीम के खिलाड़ी से प्राप्त पास पर शानदार गोल करते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि यह बढ़त ज्यादा समय न रह सकी।
मयंक एकादश के खिलाड़ी प्रियांशु ने एक गोल करके अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। अंत तक दोनों टीमों के 1-1 की बराबरी पर रहने के कारण मैच टाईब्रेकर पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया। इसमें समीर सुपर स्ट्राइकर की टीम ने बेहतरीन मानसिक दबाब का सामना करते हुए 3- 2 से टूर्नामेंट में विजय प्राप्त की।
विज्ञापन

दोनों ही टीमों के खिलाड़ी सनी, रियांश, आर्यन, ओम, मयंक, हर्षित, लव, देव ,ओम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को जिला फुटबाल संघ के संरक्षक संजीव कुमार एआरएम एवं शिवकुमार द्विवेदी ने ट्रॉफी एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए। मयंक एकादश टीम के खिलाड़ी प्रियांशु को उम्दा खेल प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। रैफरी की भूमिका मनोज कोच, सत्येंद्र कश्यप एवं सेवाराम ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें