फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एटा-कासगंज ब्रॉडगेज रेल लाइन परियोजना की आज खुलेंगी निविदाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। एटा-कासगंज विशेष ब्रॉडगेज रेल लाइन परियोजना को लेकर आज निविदाएं खुलेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे मंडल आज 26 मई को तकनीकी और वित्तीय निविदाएं खोलेगा। इसके बाद नामित एजेंसी को कार्य आदेश जारी किए जाएंगे जिससे 27.18 किमी लंबी नई लाइन पर मिट्टी भराई, पुल निर्माण और ट्रैक बिछाने का काम बिना देरी शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन

हालांकि रेलवे की तैयारी पूरी है लेकिन परियोजना की सबसे बड़ी बाधा भूमि अधिग्रहण मुआवजा बनी हुई है। एटा में अधिग्रहित जमीनों का कब्जा रेलवे को मिलना चाहिए मगर कई भू-स्वामियों को अब तक मुआवजा नहीं मिल सका है। अचलपुर गांव के कुछ किसानों ने सर्किल रेट कम होने और मुआवजा राशि कम तय किए जाने पर आपत्ति जताते हुए मामला हाईकोर्ट में पहुंचा दिया है। इससे निर्माण कार्य की शुरुआत पर प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें