एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के कटरा मोहल्ला स्थित पुरानी सराय में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरी कर फरार हो गए। सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे चोरों ने घर में घुसकर साइकिल सहित घरेलू सामान चुरा ले गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कटरा मोहल्ला पुरानी सराय निवासी बिलाल फारूकी ने कोतवाली नगर में घटना की तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से दो गैस सिलेंडर, कूलर की किट, एक साइकिल और अन्य घरेलू सामान लेकर फरार हो गए। कोतवाली नगर क्षेत्र की पटियाली गेट चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा शिकायत मिलने के बाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।