फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क चौड़ीकरण में एक पेड़ के बदले लगेंगे दस

विज्ञापन
अलीगंज मार्ग चौड़ीकरण के दौरान वन विभाग ने पेड़ों के कटान का सर्वे किया पूरा। संवाद
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन


एटा। अलीगंज मार्ग के चौड़ीकरण की राह में करीब एक हजार से अधिक पेड़ आ रहे हैं। इन पर कुल्हाड़ी चलेगी। भरपाई के लिए एक के बदले दस लगाए जाएंगे। वन विभाग ने मार्ग के दोनों ओर इस बाबत सर्वे का काम पूरा कर लिया है। चिह्नित पेड़ों पर नंबर डाले जाएंगे। मूल्यांकन के बाद कटान की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
सर्वे के अनुसार जिला मुख्यालय से अलीगंज की ओर पहले चार किलोमीटर के दायरे में 436 पेड़ सड़क चौड़ीकरण की जद में हैं। चार से 26 किलोमीटर तक 205 और 27 से 33 किलोमीटर तक करीब 500 पेड़ चिह्नित किए गए हैं। पूरे मार्ग में 1141 पेड़ों के कटान की स्थिति बन रही है। मार्ग के चौड़ीकरण के बाद लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा। अलीगंज मार्ग से ही लोगों का फर्रुखाबाद और कायमगंज समेत अन्य जिलों के लिए आना-जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए रोपने के लिए तय की जा रही जगह

कटने वाले पेड़ों की जगह नए रोपने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए उपयुक्त स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है।

वर्जन-
अलीगंज मार्ग पर पेड़ों का सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। चिह्नित पेड़ों पर नंबर अंकित किए जाएंगे। इसके बाद मूल्यांकन कराया जाएगा। कटान के सापेक्ष दस गुना अधिक पेड़ लगाए जाने हैं। इसके लिए स्थान चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है।

विपिन वर्मा, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें