फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस: 103 प्रार्थनापत्र आए

Tue, 16 Feb 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर तहसील दिवस पर मिलने वाली जनसमस्याओं के निस्तारण के आदेश देते हुए सीडीओ साहब सिंह ने कहा कि कोरी बयानबाजी नहीं वरन कार्रवाई चाहिए। सात दिन में मामलों के निस्तारण न होने पर कार्रवाई होगी। मंगलवार को 51 प्रार्थनापत्रों में से तीन का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि शासन स्तर से तहसील दिवसों की मॉनीटरिंग की जा रही है। रामू निवासी जिनावली, काजीपुर बदनपुर निवासी रामा देवी की वृद्धावस्था पेंशन संबंधी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए। बार एसोसिएशन ने तहसील परिसर में पेयजल, शौचालय आदि अव्यवस्थाओं की शिकायत पर एसडीएम को निर्देश दिए। एक फरियादी द्वारा की गई हरे पेड़ों के कटान की शिकायत पर वन विभाग को जांच के निर्देश दिए।
एसएसपी एके त्रिपाठी, डीडीओ राधेश्याम, पीडी केके वैश्य, सीएमओ डा. आरसी पांडेय, एसडीएम जलेसर संदीप गुप्ता एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद थे।
तहसील एटा सदर में एसडीएम सुनील वर्मा की मौजूदगी में 44 प्रार्थनापत्रों में से तीन का निस्तारण किया गया। तहसील अलीगंज में एडीएम सतीश पाल की अध्यक्षता, एसडीएम चंदल पटेल, तहसीलदार आनंद सिंह की मौजूदगी में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें आठ प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें