एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र के एक गांव में रविवार को घर से मां को पानी देने जा रही कक्षा दो की छात्रा के साथ गांव के ही किशोर ने खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। चीखने पर आरोपी मौके से भाग गया। छात्रा मां के पास पहुंचकर गोद में गिरकर अचेत हो गई। आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।