फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कार में लिफ्ट देकर लूट...युवक नहीं समझ पाया मदद के पीछे के शातिर इरादे, नकदी और जेवर गवां बैठा

Mon, 12 May 2025 03:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एक युवक को कार सवारों से लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। आरोपियों ने उससे नकदी और जेवर लूट लिए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला से बसुंधरा जाने के लिए शनिवार की रात एक युवक को कार सवारों ने लिफ्ट दी। इसके बाद तमंचों के बल पर युवक से डेढ़ लाख रुपये और जेवर लूट लिए। सकरौली थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


लूट की इस घटना का शिकार हुए धीरेंद्र सिंह चौहान ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि वह मूल रूप से अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव बसुंधरा का निवासी है जो कई साल से नोएडा के ओखला में परिवार के साथ रहता है। नोएडा में रहकर वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। गांव में 14 मई से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होना है।

 
Trending Videos

परिवार के लोगों ने गांव में श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन की जानकारी देने के साथ ही परिवार संग आने का निमंत्रण दिया। इस पर वह कथा की व्यवस्थाओं के लिए शनिवार को ट्रेन से नोएडा से गांव आने को रवाना हुआ। शनिवार रात 2 बजे वह ट्रेन से टूंडला पहुंचा। यहां से टूंडला के मुख्य चौराहे पर पहुंचकर वाहन का इंतजार करने लगा।

 

चौराहे पर एक वैन एटा आने के लिए खड़ी थी। वैन में चालक समेत चार युवक थे। चालक के कई बार कहने और घर पहुंचने की जल्दी में वह वैन में सवार हो गया। करीब 2:30 बजे वैन वहां से चल दी।
रजावली चौराहे पर चालक ने वैन को जलेसर की ओर मोड़ दिया। विरोध करने पर दो युवकों ने तमंचा निकालकर धमकाते हुए चुप रहने को कहा।

 
विज्ञापन

सकरौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर चौराहे के पास वैन को रोका और नीचे उताकर पानी भरे बाजरा के खेत में दौड़ा दिया। दोनों बैग लेकर बदमाश कार सहित भाग गए। धीरेंद्र ने बताया कि बैग में कपड़ों के साथ ही डेढ़ लाख रुपये और जेवरात रखे थे। सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की पड़ताल की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें