फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ट्रैक्टर की टक्कर से एक किशोर की मौत हो गई। वह सब्जी लेने के लिए गांव से पैदल ही जा रहा था। निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव दस्तमपुर के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि गांव निवासी 17 वर्षीय हुकुम सिंह शाम के समय गांव से नूंहखेड़ा सब्जी लेने जा रहा था।
विज्ञापन

वह नगला बृजलाल के पास पहुंचा ही था कि एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष हेमंत रावत ने बताया कि ट्रैक्टर से किशोर की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें