फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन क्विंटल मिलावटी मिल्क केक कराया नष्ट

Fri, 28 Oct 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मिलावटखोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले में चल रही खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा टीम सक्रिय है। टीम ने सुबह सकीट रोड पर तीन क्विंटल मिलावटी मिल्क केक वैन से बरामद करके उसे नष्ट कराया। वहीं  छह दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
विज्ञापन

खाद्य अभिहित अधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव ने बताया कि सकीट रोड पर जीआइसी के सामने मिलावटी मिल्क से लदी वैन को पकड़ा गया है। गाड़ी में तीन क्विंटल सैक्रीन और एसएमपी पाउडर से बना मिल्क केक था। इसे दिल्ली से लेकर पड़ोसी जनपदों में खपाने की तैयारी थी। गाड़ी से चालक कमलेश को पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है। मिल्क केक का नमूना लेकर उसे नष्ट करा दिया गया है। उधर, खाद्य सुरक्षा टीम ने जीटी रोड स्थित दुकान से खोया, श्याम बिहार कालोनी स्थित दुकान से गुलाब जामुन, छेना, हाथी गेट से छैना, घंटाघर से बर्फी और बूंदी के लड्डू का नमूना लिया है। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञान पाल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार, अनिल यादव, खाद्य सहायक चंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें