फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीज पर भड़का महिलाओं का गुस्सा, पुलिस कर्मियों पर फेंकी चूड़ियां

Mon, 17 Aug 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियारी तीज के दिन यहां आधी आबादी गुस्से में दिखाई दी। आरोपियों की गिरफ्तारी और दर्ज झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर चेयरमैन पक्ष के लोगों द्वारा बारहद्वारी किला रोड पर किए जा रहे क्रमिक अनशन के आठवें दिन माहौल गरमा गया। चेयरमैन के समर्थन में महिलाएं भी सोमवार को सड़कों पर उतर आईं। धरने देने के बाद जुलूस के रूप में कोतवाली पहुंची, यहां पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर चूड़ियां भेंट की। गुस्सा इतना था कि चूड़ियां तोड़कर पुलिस कर्मियों पर फेंका भी। चेयरमैन महेशपाल सिंह ने मंगलवार को कस्बा का बाजार बंद रखने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

बता दें कि कस्बा के मोहल्ला बनियान में जर्जर तारों को बदलने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। वहीं पथराव और फायरिंग में एक घायल हो गया था। दोनों ही पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज हुई थी। चेयरमैन महेशपाल सिंह पक्ष के लोग बारहद्वारी किला रोड पर आरोपियों की गिरफ्तारी और चेयरमैन सहित अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर आठ दिन से क्रमिक अनशन पर बैठे हुए हैं, लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई न किए जाने पर सोमवार को कस्बा के कई वार्डों की महिलाएं एकत्रित होकर अनशन पर पहुंच गईं, जहां चेयरमैन को अपना समर्थन दिया।
इसके बाद सैकड़ों महिलाएं हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर जुलूस के रूप में कोतवाली पहुंची। यहां पुलिस कर्मियों को चूड़ियां भेंट करते हुए उनके ऊपर तोड़कर इन्हें फेंका भी। महिलाएं एक ही बात कह रहीं थी कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर झूठे मुकदमा वापस लिया जाए। इस दौरान महिला पुलिस भी पहुंच गई। चेयरमैन महेशपाल सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को कस्बा का बाजार पूरी तरह से बंद रहेगा। इस मौके पर राजेश वार्ष्णेय, राजेश सिंह सरानी, डब्बू ठाकुर, रीतू ठाकुर, कलावती, गीता, कुसुमलता, किरन देवी, रामवती, ओमवती, कल्पना, मीरा, सुनीता, प्रेमा देवी, शीला देवी, कांती, शारदा आदि महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी दिनेश दुबे का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। किसी के दबाव में आकर कार्रवाई नहीं की जाएगी।

केंद्रीय राज्यमंत्री कठेरिया और बघेल आज अवागढ़ में
अवागढ़। चेयरमैन पक्ष के लोगों द्वारा किए जा रहे क्रमिक अनशन में भाग लेने केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया और भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. एसपी सिंह बघेल मंगलवार की सुबह 10 बजे अवागढ़ पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें