हरियाली तीज के मौके पर मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आकर्षक मेंहदी हाथों पर उकेर कर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
राष्टीय सेविका समिति ने श्री आनंदी लाल बिड़ला जूनियर हाई स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोमवती जाखेटिया ने की। जूनियर वर्ग में 10 व सीनियर वर्ग में 46 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। जूनियर वर्ग मे प्रथम रितिका, द्वितीय शशि, तृतीय रुचि रही। सीनियर वर्ग में अंजली ने प्रथम, सुगंध ने द्वितीय, उजाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में गीता सक्सेना व सारिका जाखेटिया रही। इस दौरान सुधा जाजू, नेहा चौहान, सजल, शीला, कंचन, शिखा, सन्नो आदि मौजूद रहे। जेपी पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रातियोगिता में विद्यालय की 50 छात्राओं ने हिस्सा लिया। जूनियर वर्ग में आस्था ने प्रथम, स्वीकृति ने द्यितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में प्रंयांसी प्रथम, संगीता द्वितीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में प्राची, दीपशिखा व पायल शामिल रहीं। इस दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक निर्मल अग्रवाल, प्रधानाचार्य अखिलेश सक्सेना, मंजुल, शाहीन, उस्मान खान, शशांक, मोहतल, जबर सिंह, अमित शर्मा, संजीव आदि मौजूद रहे।