फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मुलायम सिंह यादव की जयंती पर शिक्षकों का किया सम्मान

विज्ञापन
​शिक्षकों के सम्मान समारोह को संबोधति करते निवर्तमान जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
एटा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती रविवार को निधौली रोड स्थित मैरिज होम में मनाई गई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान सेमिनार और शिक्षक सम्मान समारोह भी हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिक्षक गुमान सिंह यादव, अशरफ हुसैन, सत्यवीर सिंह दिवाकर, झम्मन सिंह वर्मा, डॉ. नरेंद्र सिंह, अनिल यादव, महावीर सिंह सहित कई शिक्षकों को माल्यार्पण और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सेमिनार में परवेज जुबैरी ने कहा कि नेताजी ने जीवनभर गरीबों, किसानों, नौजवानों और शोषितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।
शिक्षक नेता गुमान सिंह यादव ने उन्हें गरीबों का मसीहा बताया। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र प्रजापति ने किया। इस मौके पर विजय पाल सिंह, पुष्पेंद्र धनगर, पुष्पलता, रामसेवक, महेश वर्मा, वीरपाल सिंह लोधी, जमशेद आलम, पुष्पेंद्र लोधी, आभा रानी, हिमालय सिंह लोधी, गिरीश यादव निर्मला देवी, डॉक्टर सतीश, विजय सिंह वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

सपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
निधौली कलां। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता शशांक यादव उर्फ सीटू ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि नेताजी का संघर्ष, सादगी और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। ब्लॉक अध्यक्ष फैजान चौधरी ने कहा कि नेताजी ने अपना जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। पूर्व विधायक अमित गौरव यादव उर्फ टीटू ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन एडवोकेट रवि यादव ने किया। संवाद
विज्ञापन

शिक्षकों के सम्मान समारोह को संबोधति करते निवर्तमान जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें