फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक नेता का पुतला फूंका

Tue, 16 Feb 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट ने शर्मा गुट द्वारा विधान परिषद में नई अंशदायी पेंशन योजना की वकालत का आरोप लगाया। मंगलवार को सड़कों पर उतरे शिक्षकों ने नारे लगाते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा का पुतला फूंका।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ नंदलाल यादव का आरोप है कि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा एवं क्षेत्रीय शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन ने विधान परिषद में नई अंशदायी पेंशन योजना की वकालत की। जो शिक्षकहित में नहीं है। जीटी रोड स्थित जनता दुर्र्गा मंदिर चौराहे पर हुए पुतला दहन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष गुमान सिंह यादव, डॉ आनंद कुमार, डॉ मनोज  मिश्रा, रणवीर सिंह, खूबीराम, अनिल सिंह, रामसेवक यादव, सचिन कुमार, वंश बहादुर, उमेश चंद्र यादव, विशेष कुमार, मोनू यादव, राजकुमार मिश्रा आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें