फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कक्षा 5 से 10 तक के बच्चों को लगाई गई टीडी वैक्सीन

Thu, 24 Apr 2025 05:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज के कंपोजिट विद्यालय में छात्रा को टीका लगातीं स्वास्थ्यकर्मी।  - फोटो : अलीगंज के कंपोजिट विद्यालय में छात्रा को टीका लगातीं स्वास्थ्यकर्मी।
विज्ञापन
एटा/अलीगंज। टीडी टीकाकरण अभियान बृहस्पतिवार से शुरू हुआ। कक्षा 5 से 10 तक के 10 से 16 वर्ष आयु वाले छात्रों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

विश्व टीकाकरण सप्ताह के तहत टिटनेस एवं डिप्थीरिया (टीडी) की रोकथाम को वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया है, जो 10 मई तक जारी रहेगा। इस अवधि में प्रत्येक स्कूल में पहुंचकर टीम बच्चों का टीकाकरण करेगी। बृहस्पतिवार को सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र और सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने शहर के सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुभारंभ किया।
उन्होंने बताया कि 10 से 16 वर्ष की आयु वर्ग के सभी विद्यार्थियों का टीकाकरण किया जाना है। वर्तमान में डिप्थीरिया के बढ़ते हुए केसों के दृष्टिगत ये टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। इसके बाद सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंडी समिति पहुंचकर टीकाकरण केंद्र का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगंज में पीएमश्री विद्यालय में इस अभियान का शुभारंभ विधायक पुत्र सूरज सिंह राठौर ने फीता काटकर किया। सीएससी अधीक्षक शिव कुमार राजपूत ने कहा डिप्थीरिया के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए विश्व टीकाकरण सप्ताह मनाया जा रहा है। अभियान में सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों को टीडी वैक्सीन दी जाएगी। दिव्यांशी भदौरिया, सत्यप्रताप सिंह राठौर, एबीएसए विनोद कुमार, प्रधानाचार्य ऊषा चौहान, निशा यादव, प्रिया दीक्षित आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें