फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाइक में लिफ्ट मांगी...पीछे बैठ जेब से पार दिए एक लाख, बच्चे की फीस देने जा रहा था युवक; पुलिस कर रही तलाश

Tue, 09 Apr 2024 09:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

बाइक में लिफ्ट मांगी और पीछे बैठकर टप्पेबाज ने युवक की जेब से एक लाख पार दिए। वह बच्चे की फीस देने जा रहे थे। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
बाइक। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में टप्पेबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। एक घटना का खुलासा हो नहीं पाता तब तक दूसरी हो जाती है। यह पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई हैं। ऐसी ही एक घटना सोमवार को देखने को मिली। जब शहर शिवभजन बाइक से कासगंज जा रहे थे। एक युवक ने लिफ्ट मांगी। पीछे बैठा और जेब से एक लाख रुपये निकालकर चंपत हो गया।

विज्ञापन


पीड़ित शहर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर का रहने वाला है। शिवभजन ने बताया कि बेटे की फीस देने कासगंज स्थित स्कूल जा रहे थे। रेलवे लाइन के पास एक युवक ने बाइक में लिफ्ट मांगी। कहा कि मुझे मिरहची तक जाना है। हमने उसे बैठा लिया। रास्ते में पता नहीं कब उसने जेब में रखे एक लाख रुपये पार कर दिए। 

पुलिस तलाश में जुटी

मिरहची में वह उतर गया। जब हम कासगंज पहुंचे तो देखा कि जेब में रुपये नहीं हैं। यह देखकर उनके होश उड़ गए। वहां से वापस मिरहची आए तो वह युवक कहीं नहीं मिला। इसके बाद वह मिरहची थाना पहुंचे। उन्होंने अज्ञात टप्पेबाज के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी केके लोधी ने कहा कि मामला दर्ज कर टप्पेबाज की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें