फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तमरौरा प्रधान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, डीपीआरओ करेंगे जांच

Thu, 19 Sep 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ब्लॉक अलीगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत तमरौरा प्रधान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ग्राम पंचायत की सरकारी धनराशि निकालकर निजी हितों में प्रयोग करने की शिकायत है। डीएम ने इसकी जांच डीपीआरओ को दी है। पूर्व में पंचायत में गड़बड़ी होने की जांच में दोषी पाए जाने पर प्रधान पर कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

तमरौरा ग्राम पंचायत सुर्खियों में बनी हुई है। पूर्व में हुई शिकायतों की जांच में प्रधान को दोषी ठहराया गया था। तब अधिकार सीज कर बड़ी कार्रवाई की गई थी। अब एक बार फिर गंभीर आरोप लगाकर जिलाधिकारी से शिकायत की गई है। इसकी जांच जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह चौहान को दी गई है। जांच करने के लिए बृहस्पतिवार का दिन मुकर्रर किया गया था, लेकिन किसी कारण से डीपीआरओ नहीं पहुंच पाए। अगली तिथि निर्धारित कर जांच करने के लिए अधिकारी पहुंचेंगे, इस दौरान सचिव और प्रधान को मौजूद रहना होगा। जांच में सहयोग करना होगा।
डीपीआरओ ने बताया कि जिलाधिकारी से शिकायत के बाद जांच मिली है। इसमें सरकारी धनराशि का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है। जांच में ही स्पष्ट होगा, उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पूर्व में भी शिकायत की जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई हो चुकी है। जांच निष्पक्षता के साथ होगी, दोषी होने पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें