फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तीन दिन बाद भी नहीं दी गई तहरीर, शक के घेरे में करीबी

Tue, 18 Feb 2025 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला भिखारी में 3 दिन पूर्व 12 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। करीबी शक के घेरे में बने हुए हैं।
विज्ञापन


गांव नगला भिखारी निवासी बबलू का 12 वर्षीय पुत्र केशव शनिवार की देर शाम घर से खेत पर जाने की कहकर निकला था। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा। जिसके चलते परिजन जब ढूंढने निकले तो रात में लगभग 10.30 बजे एक मिर्च के खेत में उसका शव मिला था। केशव कक्षा 5 का छात्र था और पास के ही गांव टहला में एक निजी विद्यालय में पढ़ता था।

3 दिन बीत जाने के बाद भी किसी प्रकार की तहरीर न मिलने से पुलिस हैरत में है। पूछताछ करने पर भी परिजन अनावश्यक दबाव बनाने की बात कह रहे हैं। थाना प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि गांव में पहुंचकर हमने परिजन से हर प्रकार से उनकी सहायता करने की बात कही। इसके बावजूद भी अभी उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है और न ही जांच में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में पुलिस का शक करीबियों पर ही गहरा रहा है। अगर तहरीर नहीं मिलती है तो भी पुलिस अपने तरीके से मामले की गहनता के साथ छानबीन करेगी। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल करते हुए जो भी तथ्य निकाल कर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें