फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बंदरों के उत्पात से दो घंटे घरों में कैद रहे लोग

Tue, 18 Feb 2025 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सकीट के मोहल्ला पीपल टोला में मार्ग और दुकानों को घेरे बैठे बंदर।  - फोटो : सकीट के मोहल्ला पीपल टोला में मार्ग और दुकानों को घेरे बैठे बंदर।
विज्ञापन
सकीट। बंदरों का उत्पात दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। इससे लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर तनाव में रहते हैं। बंदरों की आपस में लड़ाई होने पर सभी लोग घरों में कैद हो जाते हैं। मंगलवार दोपहर के समय मोहल्ला पीपल टोला में अचानक बंदरों के दो झुंड सड़क पर आ गए और दो घंटे तक लोग घरों में बंद रहे।
विज्ञापन

बाजार से सामान घर ले जाना मुश्किल हो गया है। हाथ में थैली देखकर घात लगाए बैठे बंदर इसे छीनकर ले जाते हैं। हलवाई, मिठाई की दुकान के आसपास बंदरों के झुंड बने रहते हैं। यहां से मिठाई खरीदने वाले लोगों पर बंदर हमला कर देते हैं। अब तो सब्जी भी छीन रहे हैं। मंगलवार को मोहल्ला पीपल टोला में बंदरों के दो झुंडों में लड़ाई हो गई। दोनों झुंड के बंदर एक-दूसरे पर हमलावर थे।
इससे दो घंटे तक लोग घरों में कैद रहे, साथ ही गली का आवागमन बंद रहा। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत से बंदरों के उत्पात से निजात दिलाने को शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष मानवी यादव ने बताया कि जल्द ही वन विभाग को से वार्ता की जाए। वन विभाग की टीम द्वारा बंदरों को पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें