फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों पर सजीं मिठाइयां, नहीं लिखी एक्सपायरी डेट

विज्ञापन
घंटाघर बाजार स्थित एक मिष्ठान भंडार पर बिना एक्सपायरी डेट के काउंटर में लगीं मिठाई। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। दीपावली को लेकर मिष्ठान विक्रेताओं ने दुकानों में तरह-तरह की मिठाई सजा ली हैं। बड़ी मात्रा में पहले से ही स्टॉक तैयार कर रख लिया गया है। शासन का आदेश है कि मिठाई की ट्रे पर एक्सपायरी डेट लिखी जाए, जिससे कि ग्राहकों को दूषित मिठाई न मिले, लेकिन अधिकांश दुकानों पर डेट नहीं लिखी गई है।
विज्ञापन

मिठाई की दुकानों पर खराब मिठाई न बिके, इसके लिए पिछले साल अक्तूबर में खाद्य सुरक्षा एवं औषध्रि शासन ने नियम लागू किया था। जिसमें कहा गया था कि दुकानदारों को बताना होगा कि मिठाई कब बनी है और कब तक खाने के योग्य है। जिस ट्रे में मिठाई रखी जाए, उनकी एक्सपायरी डेट भी उसी ट्रे पर लगाई जाए, लेकिन मिष्ठान विक्रेता इस नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। इस समय दिवाली को लेकर मिठाई की दुकानें सजकर तैयार हैं, लेकिन कहीं भी काउंटर पर लगी ट्रे में एक्सपायरी डेट की स्लिप नहीं दिख रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें