फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दीपोत्सव को खास बनाएगा स्वदेशी मेला

Thu, 09 Oct 2025 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दीपोत्सव को इस बार स्वदेशी मेला खास बनाएगा। 10 दिवसीय यह मेला जिला पंचायत परिसर में बृहस्पतिवार से शुरू किया जाएगा। इसमें दीपोत्सव से जुड़े तमाम उत्पादों की स्टॉल हस्तशिल्पी, कारीगर, उद्यमी लगाएंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग प्रेमकांत ने बताया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तर्ज पर स्वदेशी मेला लगाया जाएगा। 9 अक्टूबर को इसका उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह करेंगे। दिवाली के अवसर पर आम जनमानस स्वदेशी वस्तुएं खरीद सकते हैं। मेले में फूड गैलरी भी होगी। संस्कृति निदेशालय से कलाकारों की टीम भेजी जा रही है। स्थानीय लोगों को रोजगार और खरीदारों को अच्छे उत्पाद प्राप्त होंगे।

ये उत्पाद रहेंगे उपलब्ध
स्वदेशी मेले में स्थानीय स्तर पर तैयार किए जा रहे उत्पाद स्टॉलों पर उपलब्ध रहेंगे। इनमें धूपबत्ती अगरबत्ती, ज्वैलरी, रेडीमेड गारमेंट, शहद, पर्दे, चिक, झाडू, गेट, जूता, बच्चों के खिलौने, गुड़िया, लकडी के उत्पाद, टी-शर्ट, मिट्टी के बर्तन, गुलदस्ता, लेडीज सूट, चप्पल, कान्हा जी की ड्रेस, हरि शृंगार आदि सामग्री लोगों को खरीदने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें