फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ सफाई न मिलने पर डीएम ने दो को किया निलंबित: फोटो 17

विज्ञापन
बसुंधरा के प्राथमिक स्कूल में बच्चों को शिक्षकों का पढ़ाते डीएम सुखलाल भारती- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। निधौलीकलां विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बसुंधरा का डीएम ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गांव में पैदल घूमकर विकास कार्य व निर्माण कार्यों की हालत देखी। उन्हें गांव में साफ सफाई नहीं मिली। इस पर दो सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही पढ़ाई की गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर प्रधानाध्यापिका का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

डीएम सुखलाल भारती बृहस्पतिवार को बसुंधरा गांव पहुंचे। उन्होंने प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता, एमडीएम वितरण, श्वेटर वितरण के बारे में जानकारी की। जहां प्रधानाध्यापिका ने बताया बच्चों को स्वेटर बांट दिए गए है। इस दौरान उन्होंने बच्चों से सवाल पूछे। जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने प्रधानाध्यापिका का वेतन रोक दिया। इसके साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए।
डीएम ने इस दौरान गांव का पैदल भ्रमण कर विकास कार्यों को देखा। जहां उन्हें सड़क किनारे गंदगी का अंबार देखने को मिला। डीएम ने प्रधान को हिदायत दी कि कूड़े के ढेर, नालियों को 2 दिन में साफ कराएं। उन्होंने प्रधान से कहा कि तालाब का जीर्णोद्धार कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजें। ताकि समय से काम हो सके। डीएम ने सचिव व प्रधान को निर्देश दिए कि गांव की गरीब बस्तियों में प्राथमिकता पर विकास कराएं।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीडीओ मदन वर्मा, पीडीडीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी, सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल, सीवीओ केपी सिंह, बीएसए संजय सिंह, डीपीओ संजय सिंह सहित अन्य अधिकारीगण, पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
आज आएंगी महिला आयोग की उपाध्यक्ष
एटा। उपजिलाधिकारी, प्रभारी अधिकारी वीआईपी नंदलाल ने बताया कि महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह 13 दिसंबर को प्रात: 10 बजे निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग आएंगी। वह 11 बजे 181 एवं महिला थाना, दोपहर 2 बजे संस्थाओं का निरीक्षण करेंगी। रात्रि विश्राम के बाद 14 दिसंबर को घरेलू हिंसा/महिला उत्पीड़न के प्रकरणों की समीक्षा करके लखनऊ रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें