फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद और मैनपुरी बॉर्डर के गांवों में निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। फिरोजाबाद के साथ ही मैनपुरी में बुखार के मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा है और लगातार मौतें भी हो रहीं हैं। इसे लेकर इन दोनों ही जिलों के बॉर्डर वाले गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी शुरू करा दी है। 50 से अधिक गांवों में सर्वे कराया जा रहा है। वहीं पड़ोसी जिलों में आवागमन-करने वालों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद में बुखार से लगातार मौतें हो रहीं हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने फिरोजाबाद की सीमा के तीस गांव पर विशेष नजर रखने की योजना बनाई है। गांवों में स्वास्थ्य टीम को लगातार तैनात रहने की बात कही गई है। टीम को निर्देश दिए गए हैं कि बुखार से पीड़ित कोई मिले तो तत्काल उसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी जाए। जिससे समय रहते रोग को फैलने से रोका जा सके। वहीं मैनपुरी बॉर्डर के 20 गांवों पर नजर रखी जा रही है।
बनाई गई हैं छह टीमें
सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने इन गांवों में विशेष निगरानी के लिए छह टीमें बनाई हैं। टीम आशा व एएनएन के माध्यम से गांव में दोनों जनपदों से आने वाले व्यक्तियों सहित बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें