फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल खोले जाने को मांगी जमीन

Wed, 15 Apr 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय भाजपा सांसद राजवीर सिंह बुधवार को एटा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एटा व मारहरा विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर बेमौसम बरसात से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेते हुए पीड़ित किसानों से बात की और उन्हें मुआवजा राशि दिलवाए जाने का आश्वासन दिया। वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए सांसद ने कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री से लखनऊ में मिलेंगे और अपने लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं को रखकर उनका निदान करवाएं। साथ ही यहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल खोले जाने के लिए डीएम से बात की है। जिला प्रशासन से 40 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन




भाजपा सांसद राजवीर सिंह सुबह एटा पहुंचे, सबसे पहले मारहरा विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा किया, उसके बाद एटा विधानसभा क्षेत्र के गांव कवार, दौलतपुर, मनसुखपुर, नगला कंचन, हिम्मतपुर काकामई आदि गांवों में घूमे, जहां फसलों से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए पीड़ित किसानों से बात की और उन्हें मुआवजा राशि दिलाए जाने का भरोसा दिलाया। साथ ही मृतक किसानों के परिवारीजनों को भी ढांढ़स बंधाया। सांसद ने शांतिनगर स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और उनकी समस्याआें को सुना।
इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश की सरकार अतिसंवेदनशील है।

किसानों को मुआवजा नहीं मिल रहा है। लेखपाल गांवों में नहीं पहुंच रहे। ऐसी शिकायतें किसानों से मिली हैं। डीएम व एसडीएम से बात कर गांवों में लेखपालों को भेजे जाने के लिए कहा है, ताकि पीड़ित किसानों को मुआवजा राशि मिल सके। वहीं 33 प्रतिशत नुकसान पर भी केंद्र सरकार किसानों को मुआवजा दे रही है। उन्होंने बताया कि अपनी लोकसभा क्षेत्र में खराब सड़कों की सूची केंद्रीय भूतल परिवहन विभाग को सौंप दी है। जल्द ही प्रस्ताव पास होकर खराब सड़कों की दुर्दशा सही होगी।
विज्ञापन



सांसद ने कहा कि उन्होंने जिलाधिकारी निधि केसरवानी से मुलाकात की है। जिले में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना के लिए 40 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने के लिए कहा है। यदि जमीन मिल जाती है तो केंद्र सरकार यहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल का निर्माण कराएगी। उन्होंने कहा कि अपने आवास पर फोन नंबर  05742235757 जारी किया है जिस पर पीड़ित किसान 16, 17 व 18 अप्रैल तक आर्थिक मदद व लेखपाल से संबंधित शिकायत सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक दर्ज करा सकता है।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता एडवोकेट, आनंद सिंह, संदीप जैन, वीरेंद्र वर्मा, विक्रांत माधौरिया, अग्रिम जैन, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें