फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैलरी में मरीजों का उपचार

Wed, 15 Apr 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के संयुक्त चिकित्सालय में लापरवाही हावी है। संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों को भर्ती करने के लिए बनाया गया वार्ड खाली रहता है। लोगों का कहना है कि संयुक्त चिकित्सालय में गंभीर मरीज को अमूमन रेफर कर दिया जाता है। अगर भर्ती करना हो तो चिकित्सालय की गैलरी में ही उपचार शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन




संयुक्त चिकित्सालय में प्रतिदिन सैकड़ाें की संख्या में विभिन्न रोगों से पीड़ित आते हैं। गंभीर अवस्था में मरीजों को चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती किया जाता है, लेकिन इन मरीजों को वार्ड में भर्ती करने के बजाए गैलरी में ही उपचार देना शुरू कर देते हैं। मरीज के साथ आने वाले तीमरदार भी इस संबंध में अपनी आपत्ति जता चुके हैं, लेकिन चिकित्सक उन्हें देखरेख की दुहाई देकर नीचे ही भर्ती रहने का दबाव बनाते हैं। ऐसा एक बार नहीं कई बार हो चुका है। बुधवार को ही संयुक्त चिकित्सालय में यह लापरवाही देखने को मिली।

जहरखुरानी का शिकार एक युवक को चिकित्सकों ने नीचे गैलरी में ही भर्ती कर लिया। उसके आसपास भारी गंदगी थी। ऐसी स्थिति किसी एक मरीज के साथ नहीं प्रतिदिन ही चिकित्सीय लापरवाही मरीजों के उपचार के दौरान देखने को मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों एवं कर्मियों की कमी की वजह से मरीजों को गैलरी में भर्ती किया जाता है, जिससे उनकी देखभाल कर सकें। - चिकित्साधीक्षक डा. कृष्णअवतार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें