फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के पास से लौटी महिला ने खुद को लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के एक गांव की महिला प्रेमी के साथ चली गई थी। उसने बृहस्पतिवार की दोपहर खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया और आग लगा ली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह से आग को बुझाया और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

महिला के पति ने बताया है कि 28 मई को पत्नी एक युवक के साथ चली गई थी। इसके बाद थाना पर तहरीर दी गई। तीन जून को पुलिस ने थाना बागवाला क्षेत्र के गांव लोहाखार से पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया और ओंनघाट चौकी पुलिस ने लिखा पढ़ी करने के बाद उसे सौंप दिया गया।
तभी से पत्नी मेरे साथ रह रही थी, बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे घर में रखे मिट्टी के तेल को खुद पर उड़ेल लिया और आग लगा ली। उसने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी। प्रेमी के साथ चले जाने के बाद मायके वालों ने संबंध रखने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी आग लगाने की खबर दी गई लेकिन मायके वाले नहीं आए। मिरहची थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम सरोज ने बताया कि महिला ने खुद को आग लगा ली थी, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अभी तक किसी भी तरह की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें