सात लोग निकले कोरोना पॉजीटिव
-फोटो-18
छह व्यक्ति शहर के मोहल्ला नई बस्ती के एक ही परिवार के
किशोरी अलीगंज के गांव कलुआटिल पुर की रहने वाली है
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। अलीगढ़ से देर रात आई कोरोना जांच रिपोर्ट में एक बच्चा सहित सात व्यक्तियों को कोरोना पॉजीटिव निकला है। सभी को बागवाला स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 58 पहुंच गई है।
शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी एक बुजुर्ग महिला बीते दिनों कोरोना से ग्रसित निकली थीं। महिला के पॉजिटिव आने पर उसके परिजनों को क्वारंटीन सेंटर पर भर्ती कराया गया था। जहां से 5 जून को सभी के सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेजे गए। बृहस्पतिवार को देर रात आई रिपोर्ट में महिला के छह परिजन कोरोना से ग्रसित निकले । वही अलीगंज के गांव कलुआटिलपुर निवासी एक युवक बीते दिनों दिल्ली से वापस आया था। जहां उसे कोरोना की पुष्टि हुई वहीं उसके परिजनों को क्वारंटाइन कराया गया । देर रात आई रिपोर्ट में युवक की पुत्री कोरोना वायरस से संक्रमित निकली। देर रात पॉजिटिव पाए सातों मरीजों को बागवाला स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया।
-------
अलीगढ़ से देर रात आई रिपोर्ट में 7 लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है । सभी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
डॉ अजय कुमार अग्रवाल, सीएमओ