फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने ससुरालीजनों की प्रताड़ना से तंग आ सुसाइड नोट लिखकर दे दी जान

विज्ञापन
मृतका खुश्बू फाइल फोटो।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। थाना और कस्बा जैथरा में मंगलवार देरशाम एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। खुदकुशी करने से पहले विवाहिता ने सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा है, उसमें पति व ससुरालीजनों की ओर से दी गई प्रताड़नाओं का जिक्र है। घटना के बाद से ससुरालीजन फरार हैं। विवाहिता के पिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

जिला मैनपुरी थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला कंचन निवासी बृजमोहन गुप्ता ने अपनी पुत्री खुशबू (27) की शादी विगत दो दिसंबर 2010 को अमित गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता निवासी जैथरा के साथ की थी। मंगलवार देरशाम खुशबू ने मकान के अंदर ही कमरे में दुपट्टा से फंदा बनाकमर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद ससुरालीजन फरार हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर बृजमोहन गुप्ता अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया। सुसाइड नोट में खुशबू ने लिखा है कि ऐसी ससुराल, ऐसा पति भगवान किसी को न दे। देवर ने भी मारा पापा। काफी टाइम पहले पर बताया नहीं था आपको। हम मर भले ही रहे हैं लेकिन मरने के लिए मजबूर किया गया है। अपने तीन वर्षीय बेटे के लिए लिखा है कि इसकी अच्छी परवरिश करना। बेटा कब क्या खाना खाता है? सब कुछ सुसाइड नोट में लिखा गया है।
विज्ञापन

मामले में बृजमोहन गुप्ता ने अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पति अमित, ससुर अनिल गुप्ता, देवर आशीष गुप्ता और सास को नामजद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक जैथरा विनय कुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें