फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सत्र के शुरू होते ही विद्यार्थियों को मिल जाएंगी पाठ्य पुस्तकें

Wed, 05 Mar 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बेसिक शिक्षा विभाग के पहली अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए पाठ्य पुस्तकें आना शुरू हो गई हैं। इस बार सत्र की शुरूआत में ही विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें मुहैया करा दी जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 1691 परिषदीय विद्यालय और 8 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की संख्या लगभग 1.25 लाख है। इसी छात्र संख्या के आधार पर किताबों की मांग की गई है। कक्षा चार से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए पाठ्य पुस्तकों और कार्य पुस्तिकाओं की खरीद का आदेश जारी कर दिया गया है। किताबों की आपूर्ति जिले में शुरू हो गई है।
एक ट्रक पाठ्य पुस्तकें बीएसए कार्यालय पर पहुंचीं। इनको पुराने जीआईसी के भवन में रखवाया गया है। कक्षा 3, 4 व 5 की अधिकांश पाठ्य पुस्तकें आईं हैं। कुछ पाठ्य पुस्तकें 6, 7 व 8 की भी हैं। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि नए शैक्षिक सत्र की शुरूआत में ही विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें मिले सकें, इसके लिए इनकी आपूर्ति शुरू हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें