फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पहले खुद सीखा ताइक्वांडो, अब बालिकाओं को बना रहीं सशक्त

Wed, 05 Mar 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकारी योजनाओं से इतर ताइक्वांडो कोच कंचन सागर ने अपने प्रयास किए तो जिले की बालिकाओं को संबल मिला। अब तक 1000 से अधिक बालिकाओं को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण देकर आत्मरक्षा के गुर सिखा चुकी हैं।
विज्ञापन

शहर से सटे हुए गांव नगला केवल की रहने वाली कंचन सागर बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाने की दिशा में जुटी हुई हैं।
इससे कि किसी विपरीत परिस्थिति में वह खुद की रक्षा करते हुए हमलावर को मुंहतोड़ जवाब दे सकें। इसके साथ ही कई विद्यालयों और सामाजिक कार्यक्रमों में पहुंचकर महिलाओं, किशोरियों व छात्राओं को इसके बारे में जागरूक करती रहती हैं।
उन्होंने बताया कि पिता मनोज कुमार रेलवे में हैं और मां मीना कुमारी शिक्षिका हैं। कुछ कर गुजरने की प्रेरणा इन्हीं से लेकर पहले स्वयं ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन

उसके बाद समाज में बालिकाओं को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया। जब कदम आगे बढ़ाए तो शिक्षिका डाॅ. मंजू यादव का पूर्ण सहयोग मिला। सभी के सहयोग से अब तक जिले की लगभग 1000 से अधिक बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देकर आत्मरक्षा करने के लिए सक्षम बना चुकी हैं और सफर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें