फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बाल विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 09 Nov 2024 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। 57वीं जनपद स्तरीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता शनिवार को क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज में हुई। इसमें 20 विद्यालयों के 40 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की प्रतिभा सामने आई, उनके बनाए मॉडलों की शिक्षकों ने सराहना की।
विज्ञापन


गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के छात्र प्रिसोंजित ने नई तकनीक का कटर साफ-सफाई को लेकर बनाया। श्वेता ने हाईड्रोलिक लिफ्ट बनाई। खुशी ने इलेक्ट्रीकल स्टोर ड्रम बनाया। काजल ने करंट से कैसे सतर्कता बरती जाए, उस पर मॉडल बनाया। कशिश ने ऑटोमेटिक जेब्रा क्रासिंग बनाई। प्रदर्शनी में 7 मुख्य विषय भोजन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, यातायात एवं संचार, प्राकृतिक खेती, आपदा प्रबंधन, गणितीय मॉडलिंग एवं कंम्यूटेशनल सोच, कचरा प्रबंधन व संसाधन प्रबंधन पर मॉडल आए।
निर्णायक मंडल ने भोजन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर रोशन व खुशी, यातायात एवं संचार में कशिश, प्राकृतिक खेती में राधिका, आपदा प्रबंधन में वैष्णवी यादव व साजिया, गणितीय मॉडलिंग एवं कम्यूटेशनल सोच सुमित व प्रिसोंजित, कचरा प्रबंधन में वंशिका, संसाधन प्रबंधन में स्वार्थी को प्रथम स्थान दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा शिक्षकों के मॉडल को भी चयनित किया। भोजन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में अंजली जैन, प्राकृतिक खेती में संजय सिंह व विपिन कुमार, गणितीय मॉडलिंग एवं कम्यूटेशनल सोच में निहारिका वर्मा, यातायात एवं संचार में शेखर मिश्रा, कचरा प्रबंधन में देवेंद्र कुमार व संसाधन प्रबंधन में शामिया रहमानी के मॉडल को प्रथम स्थान मिला।
इससे पहले क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज में शनिवार को प्रदर्शनी का शुभारंभ डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत ने फीता काट किया। इसमें कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक की भूमिका प्रधानाचार्य मनोज तिवारी, वीना राजपूत, रिचा प्रतिहार व सतीश त्रिवेदी ने निभाई। जीएस राजपूत, देवेश कुमार, शैलेंद्र गुप्ता आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें