फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बिना हेलमेट आने वाले विद्यार्थियों को महाविद्यालय में नहीं मिलेगा प्रवेश

Sat, 09 Nov 2024 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राज्य सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान कराई गई प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर-भाषण के माध्यम से यातायात नियमों के संदेश दिए। प्राध्यापकों ने बताया कि महाविद्यालय में दोपहिया वाहन से बिना हेलमेट आने वाले छात्र-छात्राओं का प्रवेश निषेध कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. आरके गोस्वामी की अध्यक्षता तथा डॉ. कविता शर्मा के संयोजकत्व में आयोजन हुआ। प्राचार्य ने कहा कि यातायात के नियमों एवं संकेतों की जानकारी तथा उनका पालन करना समाज, प्रदेश तथा राष्ट्र के लिए हितकारी होता है। संयोजिका ने छात्र-छात्राओं को हेलमेट लगाने, बिना लाइसेंस वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय ईयरफोन-मोबाइल का इस्तेमाल न करने आदि नियमों के बारे में जानकारी दी।
भाषण प्रतियोगिता में अंशिका सिंह प्रथम, अर्पित द्वितीय, विजय राघव तृतीय, पोस्टर प्रतियोगिता में निशी शर्मा प्रथम, भावना राजपूत व अंशिका सिंह द्वितीय, दीपमाला तृतीय स्थान पर रहीं। क्विज प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम , प्रियंका द्वितीय तथा अंशिका व बृजबाला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राध्यापकों तथा छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा की शपथ भी ग्रहण की। प्राध्यापक डॉ. आशा सिंह, डॉ. विभा, डॉ. केके भारद्वाज, डॉ. विजय सिंह चौधरी, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. दीपांकर सिंह, डॉ. अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें