फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो की चपेट में आकर छात्रा घायल, विरोध में लगाया जाम

Fri, 05 Dec 2014 11:48 PM IST
एटा ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची में स्कूल से घर लौट रही साइकिल सवार छात्रा ऑटो रिक्शा की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने उसे कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों, ग्रामीणों ने आगरा-बरेली राजमार्ग को जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम को खुलवाया।
विज्ञापन



थाना मिरहची के गांव कुरामई निवासी छात्रा सीमा पुत्र हुकुम सिंह कसबा स्थित कृष्णा यादव बालिका इंटर कालेज में इंटर की छात्रा है। स्कूल से छुट्टी होने के बाद दोपहर करीब एक बजे साइकिल से घर लौट रही थी। गांव नगला चहबच्चा के पास पहुंचते ही तेज गति से आते ऑटो रिक्शा की चपेट में उसकी साइकिल आ गई। जिससे छात्रा ऑटो के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।



जानकारी पर पहुंचे परिवारीजनों ने आनन-फानन में कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों, अन्य परिवारीजनों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 15 मिनट तक लगे जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें