फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं जिंदा नहीं रहना चाहता, गाड़ी चढ़ा दो

Fri, 05 Dec 2014 11:41 PM IST
एटा ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 शुक्रवार को शराब का नशा एक युवक पर इस कदर चढ़ा कि वह हाईवे पर ही लेट गया। वाहन चालकों से गाड़ी अपने ऊपर चढ़ाने की बात कहने लगा। इसके चलते 15-20 मिनट तक जाम लगा रहा। लोग भी परेशान हुए। लोगों ने उसे उठाकर एक तरफ किया, तब जाकर यातायात सुचारु हुआ। बाद में पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन



मामला शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे का है। शहर के ठंडी सड़क तिराहा पर शराब के नशे में एक युवक पहुंचा और हाईवे पर जाकर लेट गया। इसके चलते वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जब लोगों ने हटाने की कोशिश की तो वह वाहन चालकों से कहने लगा ‘मैं जिंदा नहीं रहना चाहता, मेरे ऊपर गाड़ी चढ़ा दो।’ यह सुनकर लोग पीछे हट गए। कुछ लोग उसका ड्रामा काफी देर तक देखते रहे। पुलिस को भी सूचना दी। बाद में लोगों ने उसे उठाकर सड़क किनारे किया। तब जाकर अवरुद्ध मार्ग सुचारु हो सका। यह पता नहीं चल सका कि युवक कहां का रहने वाला है और उसका नाम क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें