फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सकीट क्षेत्र के कई खेतों में जलाई पराली, धुएं से बुरा हाल

Tue, 05 Nov 2024 06:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। क्षेत्र में धान की पराली जलाने से किसान बाज नहीं आ रहे हैं। विभाग की तमाम कोशिशों और कार्रवाई के बाद भी प्रदूषण करने में जुटे हैं। मंगलवार को भी आसपुर-सकीट मार्ग पर कई खेतों में पराली जलती हुई नजर आई।
विज्ञापन

पराली जलाने को प्रतिबंधित किया गया है। इसके जलाने पर दंड का भी प्रावधान है। कई किसान दंडित भी किए जा चुके हैं। वहीं, कृषि विभाग लगातार किसानों को जागरूक कर पराली न जलाने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसके बावजूद तमाम किसान नहीं मान रहे। मंगलवार को सकीट-आसपुर मार्ग किनारे कई खेतों में किसानों ने धान की फसल काटने के बाद पराली में आग लगा दी। पराली जलते हुए दूर से दिखाई दे रही थी। इससे उठते हुए धुएं से बुरा हाल था।
किसान कहते हैं कि रबी की फसल की बुवाई जल्द करनी है। पराली को गलाने में समय लग जाएगा। अगर पराली को जलाया नहीं तो बुवाई लेट हो जाएगी। जिससे फसल की पैदावार में कमी आएगी। यह तो सब जानते हैं कि पराली को गलाने से यह खाद का काम करती है जिससे फसल की पैदावार बढ़ जाती है। उपनिदेशक कृषि रोताश कुमार ने बताया कि सेटेलाइट के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। यदि मामला पकड़ में नहीं आया है तो मौके पर जाकर जांच और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें