एटा। अपंजीकृत क्लीनिक व नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को टीम ने जैथरा ब्लॉक क्षेत्र में संचालित दो अपंजीकृत क्लीनिकों को सील किया। क्लीनिक संचालित होने की शिकायत सीएम पोर्टल पर की गई थी। इसको लेकर कार्रवाई की गई।
डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया गांव जसरथपुर में दो अपंजीकृत क्लीनिक संचालित होने की सूचना मिली थी। इसको लेकर मंगलवार को प्रभारी डीएमओ लोकमन सिंह व जैथरा सीएचसी प्रभारी डॉ. राहुल चतुर्वेदी व थाना पुलिस को लेकर जांच करने पहुंचे। टीम को देखते ही संचालक शटर गिराकर भाग गया। बाद में शटर को खोला गया। उसमें दवाएं काफी मात्रा में मिलीं।
वहीं ड्रिप आदि भी मिलीं। इस पर क्लीनिक को सील कर दिया गया। इसके साथ ही एक अन्य क्लीनिक पर पहुंचे। पता चला कि टीम आने की सूचना पर वह भी शटर में ताला लगाकर भाग गया है। इस पर क्लीनिक को सील कर दिया गया। नोटिस भी चस्पा किया गया।