एटा। कोरोना कर्फ्यू की वजह से स्ट्रीट वेंडरों की आजिविका प्रभावित हुई है। शासन ने ऐसे लोगों को एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता उनके बैंक खातों में अंतरित करने के निर्देश दिए, लेकिन अभी तक कुल 15 लोगों के खाते में ही सहायता धनराशि भेजी गई है।
जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बुधवार को बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में ठेला खोमचा ,रेहड़ी, पटरी, दैनिक मजदूर, हलवाई, मोची आदि स्ट्रीट वेंडरों के खाते में एक हजार रुपये की सहायता धनराशि भेजी जानी है। वहीं अभी तक अवागढ़ में 10 और मारहरा में 5 वेंडरों के खाते में ही यह धनराशि भेजी गई है। छह ब्लॉकों द्वारा कोई भी सूचना भरकर उपलब्ध नहीं कराई गई।
जिस पर उच्चाधिकारियों द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई है। इसे लेकर सभी ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं कि तीन दिन के अंदर वेंडरों के खाते में धनराशि भेज कर फीडिंग करा दें। नहीं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।