फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुत्ते को मार डाला: दो दिन में 35 लोगों को काटा, पांच मोहल्लों में फैली दहशत, बच्चे नहीं जा पा रहे स्कूल

Wed, 22 Mar 2023 02:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में आवारा कुत्ते से तंग आकर लोगों ने उसे घेरकर मार डाला। काले रंग के इस कुत्ते ने दो दिन में शहर के पांच मोहल्लों के 35 लोगों को काटा। इससे लोगों में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन
आवारा कुत्ता (सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में आवारा कुत्ते ने दो दिन में घूम-घूम कर शहर में पांच मोहल्लों के 35 लोगों को काटा। इससे लोग घरों से निकलने में डर रहे थे। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे थे। आजिज आकर मोहल्लेवासियों ने कुत्ते को घेरकर मार डाला। इसके बाद क्षेत्र से दहशत खत्म हुई।

विज्ञापन


लोगों ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाला काले रंग का एक आवारा कुत्ता पागल हो गया। यह घंटाघर इलाके में घूम रहा था। रविवार दोपहर से सोमवार रात तक बाजार आए शहर के मोहल्ला भगीपुर, नई बस्ती, घंटाघर, हाथी गेट, आवास-विकास कॉलोनी निवासी 35 लोगों को काट लिया। शहर में काले कुत्ते द्वारा काटने की बात फैल गई। इस पर बाजार आने वाले लोग घबराने लगे।

सोमवार की शाम गोदाम चौकी के पास पीआरडी संजय कुमार ड्यूटी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कुत्ता पीछे से आया और उन्हें काट लिया। वहीं हाथी गेट पर एक महिला को काटा। इसके बाद शिकोहाबाद रोड तिराहे पर एक व्यक्ति को काट लिया। उन्होंने बताया मंगलवार की सुबह तक ड्यूटी पर आए तो जानकारी मिली कि इस कुत्ते को सुबह सात बजे के करीब लोगों ने मार दिया है।

अस्पताल में  लगवाएं एआरवी इंजेक्शन

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि सोमवार की शाम कुत्ते काटने के एक साथ 12 से अधिक लोग आए थे। इस दौरान लोगों को दवा आदि दी गई। मंगलवार को इन लोगों ने मेडिकल कॉलेज में एआरवी इंजेक्शन लगवाएं। सीवीओ डॉ. अनिल कुमार सिंह और कोतवाली नगर के एसएसआई जयवीर सिंह ने बताया कि कुत्ते को मारने की कोई सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:- रिटायर्ट सीओ को ब्लैकमेल कर छह लाख वसूले: महिलाओं ने किया कुछ ऐसा कि इज्जत के लिए रहे चुप, अब 10 लाख की मांग

काटने के बाद शीघ्रता से कराएं इलाज-डॉक्टर

मेडिकल कॉलेज के डॉ. चेतन चौहान ने बताया कुत्ते के काटने के बाद शीघ्रता से इसके लिए प्राथमिक उपचार लेना चाहिए। यदि काटे हुए जगह पर घाव नहीं है तो उस हिस्से को गर्म पानी और साबुन से धो लें। आप एहतियात के तौर पर जीवाणुरोधी लोशन भी लगा सकते हैं। यदि जख्म है तो उस हिस्से को धोने के बाद कोई एंटीसेप्टिक लगाएं और तुरंत रेबीज के इंजेक्शन के लिए अस्पताल जाएं।

इन बातों का ध्यान रखें-

  • सबसे पहले घाव को धो लें।
  • हल्के गुनगुने पानी और साबुन का प्रयोग करें।
  • किसी साफ कपड़े की मदद से रक्तस्राव को कम करने की कोशिश करें।
  • प्राथमिक घरेलू उपायों के बाद तुरंत डॉक्टर से मिलें।
  • डॉक्टर की सलाह पर रेबीज का इंजेक्शन लगवाएं।
  • कुत्ते के काटने के लक्षणों जैसे लालिमा, सूजन, दर्द और बुखार आदि पर विशेष ध्यान रखें। इसके बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें