फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दो दिन में 35 लोगों को कुत्ते ने काटा, लोगों ने मारा

Tue, 21 Mar 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर में पांच मोहल्लों के 35 लोगों को दो दिन में एक आवारा कुत्ते ने काट लिया। काले रंग के कुत्ते का उत्पात इन इलाकों में फैल गया। कुत्ते से परेशान होकर मंगलवार सुबह लोगों ने इसे मार दिया। सोमवार की शाम कुत्ते के काटने के 12 से अधिक लोग मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में इलाज के लिए पहुंचे। लोगों का कहना था कि काले रंग का एक आवारा कुत्ता पागल हो गया। यह घंटाघर इलाके में घूम रहा था। रविवार दोपहर से सोमवार रात तक बाजार आए शहर के मोहल्ला भगीपुर, नई बस्ती, घंटाघर, हाथी गेट, आवास-विकास कॉलोनी निवासी 35 लोगों को काट लिया। शहर में काले कुत्ते द्वारा काटने की बात फैल गई। इस पर बाजार आने वाले लोग घबराने लगे।
विज्ञापन

सोमवार की शाम गोदाम चौकी के पास पीआरडी संजय कुमार ड्यूटी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कुत्ता पीछे से आया और उन्हें काट लिया। वहीं हाथी गेट पर एक महिला को काटा। इसके बाद शिकोहाबाद रोड तिराहे पर एक व्यक्ति को काट लिया। उन्होंने बताया मंगलवार की सुबह तक ड्यूटी पर आए तो जानकारी मिली कि इस कुत्ते को सुबह सात बजे के करीब लोगों ने मार दिया है।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि सोमवार की शाम कुत्ते काटने के एक साथ 12 से अधिक लोग आए थे। इस दौरान लोगों को दवा आदि दी गई। मंगलवार को इन लोगों ने मेडिकल कॉलेज में एआरवी इंजेक्शन लगवाए। सीवीओ डॉ. अनिल कुमार सिंह और कोतवाली नगर के एसएसआई जयवीर सिंह ने बताया कि कुत्ते को मारने की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन


चिकित्सक का कहना
मेडिकल कॉलेज के डॉ. चेतन चौहान ने बताया कुत्ते के काटने के बाद शीघ्रता से इसके लिए प्राथमिक उपचार लेना चाहिए। यदि काटे हुए जगह पर घाव नहीं है तो उस हिस्से को गर्म पानी और साबुन से धो लें। आप एहतियात के तौर पर जीवाणुरोधी लोशन भी लगा सकते हैं। यदि जख्म है तो उस हिस्से को धोने के बाद कोई एंटीसेप्टिक लगाएं और तुरंत रेबीज के इंजेक्शन के लिए अस्पताल जाएं।
विज्ञापन

-
इन बातों का ध्यान रखें
- सबसे पहले घाव को धो लें।
- हल्के गुनगुने पानी और साबुन का प्रयोग करें।
- किसी साफ कपड़े की मदद से रक्तस्राव को कम करने की कोशिश करें।
- प्राथमिक घरेलू उपायों के बाद तुरंत डॉक्टर से मिलें।
- डॉक्टर की सलाह पर रेबीज का इंजेक्शन लगवाएं।
- कुत्ते के काटने के लक्षणों जैसे लालिमा, सूजन, दर्द और बुखार आदि पर विशेष ध्यान रखें। इसके बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें