फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शराब के नशे में दो पक्षों में पथराव, पुलिस को देखकर भागे लोग

Sun, 31 Aug 2025 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शराब के नशे में धुत दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भागने लगे। इनमें से चार को पुलिस ने पकड़कर शांति भंग के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

शहर के अलीगंज तिराहे पर शनिवार रात करीब 9 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शराब के नशे में दो पक्षों में गाली-गलौज व विवाद होने लगा। नशे में धुत दोनों पक्षों की आपसी कहासुनी में विवाद इतना बढ़ा कि बात एक-दृसरे को मारने पर आ गई। इसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पत्थर से हमला कर दिया।
फिर दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। कोतवाली नगर प्रभारी शंभू नाथ सिंह ने बताया कि पथराव की सूचना नहीं है। दो पक्षों में आपसी कहासुनी के बाद विवाद हुआ था। पहला पक्ष गांव शीतलपुर निवासी प्रशांत यादव व दूसरा पक्ष अलीगंज तिराहे निवासी निवासी बंटी, शिवा, अभिषेक को उत्पात मचाने के मामले में गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें